फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइया आत्महत्या : सूदखोरी के आरोप में तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीडीओ के रसोइया आत्महत्या मामले में घटना के 20 दिन बाद पुलिस ने सूदखोरी और अन्य आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पुत्र अंकित ने तहरीर देकर मूलधन से अधिक पैसा वसूलने को लेकर प्रताड़ित करने और तंग होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने राज बहादुर सिंह निवासी अगरसंडा, राजू मिश्रा व मुन्ना पासवान पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विकास भवन में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पूना राम शर्मा नंदनगर, कपिलवस्तु नेपाल के रहने वाले थे। सीडीओ आवास पर खाना बनाने का काम करते थे। 10 जुलाई को आयुर्वेदिक कालोनी स्थित आवास से सीडीओ आवास पर ड्यूटी पर गए थे। देर रात ड्यूटी से वापस न लौटने पर बेटा अंकित शर्मा दोस्तों के साथ उनकी खोजबीन करने लगा। काफी प्रयास के बावजूद पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी। सुबह कालोनी वालों ने पूना राम का शव कृषि रक्षा इकाई भवन में पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें