फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हाफ चड्ढी वाले...', संघ-हिंदुत्व पर विवादित बयान, मौलाना अरेस्ट; छुड़ाने को थाने पहुंचे सैकड़ों मुस्लिम

Sat, 13 Sep 2025 07:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मौलाना शहाबुद्दीन संघ और हिंदुत्व को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहा था। हिन्दू संगठनों की तहरीर पर नगरा थाने की पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसी जगह बयान दे रहा था माैलाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के जमीन पडसरा जामा मस्जिद के मौलाना शहाबुद्दीन को बारावफात जलसे में इस्लाम की तारीफ करना और हिंदुत्व पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को संज्ञान लेकर मौलाना को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


इसकी खबर लगते ही शनिवार की सुबह थाने के बाहर सैकड़ों मुसलमानों का जमावड़ा लग गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। जमीन पडसरा में बारावफात के जलसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। 

वीडियो में भाषण दे रहे मदरसा स्कूल सरियांव के शिक्षक और जामा मस्जिद के मौलाना शहाबुद्दीन ने आरएसएस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि हाफ चड्ढी और आधे पैर का पैजामा पहनने वाले इस्लाम और देश के गद्दार हैं। उन्होंने कहा कि जब हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए हिंदू लोग झंडे लगा रहे हैं, तो नबी के वंशज होने के नाते इस्लाम का झंडा सभी को लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

Ballia News: मौलाना ने सवाल उठाया कि लोग भारत का झंडा (तिरंगा) क्यों लगाते हैं। कहा कि सीधे-सीधे इस्लाम का झंडा लगाओ। उन्होंने कहा कि जैसे हिंदुत्व जिंदाबाद है, वैसे ही इस्लाम जिंदाबाद करना चाहिए, अन्यथा लोग पीसे जाते रहेंगे।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग वीडियो को लेकर आक्रोशित हो गए। मौलाना की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें