फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल, कहा- ममता बनर्जी के डीएनए में दोष

Mon, 25 Jan 2021 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में विवादित बयान देते हुए उन्हें इस्लाम का पोषक बताया। कहा कि इस्लाम को मानने वाले लोग तो भगवान राम का विरोध करेंगे ही। दावा किया कि बंगाल के मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी के डीएनए में दोष है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री हैं।

विज्ञापन


अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने आज अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। दरअसल, कोलकाता में शनिवार को नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं  जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में जय श्री राम का नारा लगाने के बाद ममता बनर्जी नाराज हो गईं थी।

इसको लेकर भाजपा विधायक ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह राक्षसी संस्कृति की हैं। सवाल किया कि बेईमान व शैतान भगवान राम से घृणा नही करेगा तो क्या प्रेम करेगा।शैतान व्यक्ति भगवान राम से प्रेम नहीं कर सकता। ममता बनर्जी बेईमान व शैतान हैं इसलिए उनका भगवान राम से घृणा करना स्वाभाविक है। पश्चिम बंगाल में ममता के दल के लोग जिस तरह से खून खराबा व हत्या करते हैं, उनका कृत्य उनके शैतान होने का ही प्रमाण है। 
विज्ञापन


मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से भी बेहतर बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सबसे बेहतर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं । मोदी जी ने देशहित के साथ ही किसानों व नौजवानों के हित में शानदार कार्य किया है । गौरतलब है कि भाजपा विधायक  आए दिन विपक्षी दलों के नेताओं पर जमकर निशाना साधते हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें