अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए जयप्रभा सेतु के निकट चाँददीयर पंचायत में शुरु हुआ बाउंड्रीवाल का नि
जयप्रकाश नगर । जयप्रभा सेतु के निकट चांददीयर पंचायत में प्रस्तावित अंतर प्रांतीय बस अड्डे के निर्माण कार्य ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। बीते कुछ दिनों से बस अड्डा परिसर की चारदीवारी (बाउंड्रीवाॅल) का निर्माण शुरू हो गया है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यूपी व बिहार की सीमा पर अंतरप्रांतीच बस अड्डे के निर्माण की परियोजना को स्वीकृत कराया है। बस अड्डे की बाउंड्रीवाॅल पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था को यह कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। निर्माण शुरू होने के साथ ही लंबे समय से कागजों तक सीमित यह परियोजना अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है।
कार्यदायी संस्था के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य स्वीकृत योजना के अनुरूप प्रारंभ हो चुका है। निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतर प्रांतीय बस अड्डा बन जाने से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। निर्माण कार्य शुरू होने पर पूर्व प्रधान बीरेंद्र यादव, अमर नाथ यादव ,राजकिशोर यादव, विदेशी यादव, रमेश यादव तथा धर्मेंद्र यादव समेत अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।
एआरएम महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बाउंड्री का काम तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए है।