कलेक्ट्रेट में बिजली अधिकारियों संग बैठक करते डीएम सुरेंद्र विक्रम।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में बिजली से जुड़ी सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हर गांव में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, सौभाग्य योजना के तहत घर-घर कनेक्शन देने व लाइनलॉस की समस्या को खत्म करने के साथ बकाया वसूली के सम्बन्ध में निर्देश दिए। कहा कि विभाग की ओर से अब मोबाइल एप से कनेक्शन दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने सौभाग्य योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसके तहत कनेक्शन देने में तेजी लाई जाए। चूंकि अब मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये ही कनेक्शन देना है, लिहाजा जिलाधिकारी ने सभी जेई को निर्देश दिया कि मोबाइल एप डाउनलोड कर उसकी प्रक्रिया समझ लें। 24 जनवरी को लगने वाले विशेष कैम्प में इस एप के द्वारा ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन लोगों को दें। अधिशासी अभियंता हरिशंकर को निर्देश दिया कि सब स्टेशनवार जेई को 31 तक लक्ष्य निर्धारित किया जाए। कहा कि ऐसे मजरे जहां विद्युत संसाधनों द्वारा बिजली पहुंचानी सम्भव नहीं है ऐसे जगहों पर सोलर से प्रकाश व्यवस्था की जाएा।