फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसानों के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें नहरों में पानी न होने, समितियों में खाद न होने और अघोषित बिजली कटौती से खेती के प्रभावित होने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

इसके पहले पूर्व प्रदेश सचिव जैनेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को नहरे में पानी उपलब्ध कराने में पूर्ण रूप से विफल रही है और सरकार घोषणाएं कर रही हैं। बिजली की कटौती से आम जनता परेशान है। फसल सूखने के कगार पर है लेकिन अधिकारी उदासीन हैं। कागज पर बड़े-बड़े आंकड़े प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उषा सिंह ने कहा कि समिति पर दलालों के माध्यम से खाद की कालाबाजारी की जा रही है। जब किसानों को जरूरत होती है खाद उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इस अवसर पर संतोष चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय, हीराराम, जलालुद्दीन, मुखिया पांडेय आदि रहे।

कांग्रेस जनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बैरिया। बिजली की दुर्व्यवस्था व यूरिया खाद के किल्लत से नाराज कांग्रेसियों ने जुलूस के शक्ल में मंगलवार को बैरिया तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और खजांची राय के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसके पहले कांग्रेसी नेताओं ने जुलूस की शक्ल में बाजारों का भ्रमण करते हुए तहसील पर पहुंचे। ज्ञापन देने वालों में खजांची राय के साथ सुनील सिंह पप्पू, पारसनाथ वर्मा, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, मिथिलेश सिंह, विद्यापति तिवारी आदि दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिकंदरपुर। मनियर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश कुमार पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में नहरों में पानी न आने, अघोषित बिजली कटौती, बिजली बिल में भारी वृद्धि और यूरिया की किल्लत को लेकर चिंता जताई है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान उमाशंकर यादव, अभिषेक पाठक, सुमंत मिश्र, सिद्धनाथ तिवारी, मुमताज खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें