फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने ट्रेन रोक किया प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
केेंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को नगर के चित्तू पांडेय चौराहा रेलवे क्रासिंग पर प्रदर्शन किया। रेल मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान अप सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोके रखा। आंदोलन कर रहे नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। जाम होने से सैकड़ों वाहन शहर के बीच जाम में घंटों फंसे रहे। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाने तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला घोटाले में सीबीआई द्वारा सम्मन भेजने सहित कई मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता चित्तू पांडेय चौराहा स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंचकर ट्रैक पर सो गए और सरयू-यमुना एक्सप्रेस को करीब 15 मिनट तक रोके  रखा। आरपीएफ के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक कांग्रेस नेताओं को समझाने का प्रयास किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक से हटे, तब ट्रेनको आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कहा कि भाजपा की जब से केंद्र में सरकार बनी है किसानों के फायदे वाला कोई अध्यादेश पारित नहीं किया गया। जबकि उल्टे किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पारित किया जा रहा है।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव डा. भोला पांडेय, पूर्व मंत्री बच्चा पाठक, जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, शशिकांत , उषा सिंह, विजय मिश्र, महेश सिंह, विनोद सिंह, फूलबदन, शिवप्रताप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें