फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या के विरोध में निकाला जुलूस

Wed, 11 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जिला न्यायालय में अधिवक्ता एवं पुलिस के बीच हुई मारपीट में कई अधिवक्ताओं के घायल होने तथा एक अधिवक्ता की मौत के विरोध में वकीलों जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अनिश्चित कालीन न्यायिक कार्य से विरत रहनेे की बात कही। इसके लिए गुरुवार को बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।

सिविल कोर्ट के वकीलों को बुधवार को जैसे ही सूचना मिली की एक अधिवक्ता को दरोगा ने गोली मार दी और बाद में भी पुलिस ने कोर्ट परिसर में घुसकर मारपीट की। इससे आक्रोशित वकील एकजुट होकर पुलिस के खिलाफ विरोध मार्च निकाला, जो कोर्ट परिसर से निकलकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा।

जहां पर कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता भी जुलूस में शामिल होकर नारेबाजी की। इस दौरान वकीलों ने कहा कि पुलिस की गुंडई कोर्ट परिसर में नहीं रोकी गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अपराधियों की तरह से पुलिस भी कोर्ट में फायरिंग करने लगे तो कानून नाम की कोई चीज ही नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन


दरोगा की फायरिंग में एक एडीजे भी घायल हो गए। मांग किया कि इस प्रकरण में जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।

क्रिमिनल बार के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, महासचिव चंद्रपाल सिंह, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, शंभू नाथ उपाध्याय, कौशल सिंह, हरवंश सिंह, शैलेश सिंह, राजकमल चौबे, सुनिल कुमार पाठक, अखिलेश सिंह, नवीन सिंह, जेपी सिंह, आनंद ओझा, अनिल कुमार सिंह, रामकृष्ण यादव, सुदर्शन राय, अवधेश कुमार राय तथा सिविल बार के अध्यक्ष अशोक कुमार ओझा, रणजीत सिंह, विनय
विज्ञापन

कुमार राय, योगेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें