बलिया। कांग्रेस के लोगों ने भारत की जंगे आजादी को लड़कर ब्रितानिया हुकूमत को भगाने का काम किया। देश को आजादी दिलाई। इस शानदार इतिहास के लिए कांग्रेस को हमेशा हिंदुस्तान स्वर्ण अक्षरों में याद रखेगा। आजादी की लड़ाई महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में लड़ी गई। वर्तमान परिवेश में सरकार जातिवाद और धर्मवाद को फैलाकर देश में नफरत फैलाना चाहती है, जिससे आज देश टूट रहा है। ये उद्गार कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय के हैं, जो उन्होंने कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस भवन पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर नगर विधान सभा प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा भी निकाली गई जो कांग्रेस भवन से हनुमानगंज तक गई।
ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि जनता के बुनियादी सवालों पर यह सरकार फेल हो चुकी है। कांग्रेस का राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और भारतीय संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस कटिबद्ध है। इस मौके पर पवन चौबे, जितेंद्र नाथ राय, रामप्रीत यादव, ओम प्रकाश तिवारी, परशुराम, राज नारायण उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय, संतोष चौबे चुन्नू, राजेंद्र चौधरी, सागर सिंह राहुल, गिरीशकांत गांधी, फूलबदन तिवारी, उषा सिंह, रामधनी सिंह, भैया लल्लू सिंह, हरिकेंद्र सिंह, मसूद आलम, हरि शंकर पाठक, विशाल चौरसिया, अंजली चौबे बागी, रूपेश चौबे विवेक ओझा, अभिजीत सिंह, सर्वेश तिवारी, दिनेश राजभर, अरुण यादव, विपिन कुमार पांडे, हरीश कुमार, सूर्यकांत यादव, अमरनाथ रौनियार, विशाल पांडे, श्रीप्रकाश मिश्रा, राजकुमार चौरसिया, लक्ष्मण पासवान, लालू यादव, प्रेम नाथ शुक्ला, विनोद पाठक, राजन कुमार, बलदेव पाठक, दिनेश पाठक, श्रीनिवास यादव, सरिता श्रीवास्तव, जाकिर हुसैन, लालू पाठक, ओमप्रकाश सिंह, राजू सिंह, पप्पू चौहान, राम जी चौधरी, दीनानाथ चौधरी, हरिमोहन वर्मा, सोनू कुमार, गंगेश्वर सिंह, संतोष कुमार चौबे, विनोद पाठक, राधा कृष्ण पाठक, रामा शंकर पाठक, भोला पांडेय आदि रहे।
कांग्रेस के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: सीबी मिश्र
बैरिया। कांग्रेस कैंप कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मनाया गया। सबसे पहले महात्मा गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्य क्रम का शुभारंभ हुआ।
कांग्रेस की उपलब्धियों को बताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस का इतिहास स्वर्णिम रहा है। कांग्रेस ने देश के लिए बहुत कुर्बानी दी है, कांग्रेस के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश सचिव अमित सिंह परमार ने कांग्रेस के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर पारसनाथ वर्मा, जयप्रकाश तिवारी, रजनीकांत तिवारी, अमित सिंह, बीसी पांडेय, बीके सिंह, रामाधार पांडेय, योगेंद्र नाथ तिवारी, बच्चा सिंह, भोला दुबे, दीपचंद पासवान, सीताराम तिवारी, रमेश मौर्य आदि रहे। अध्यक्षता विनोद सिंह ने किया।