फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त करने के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस का? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र उर्फ टेनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कुछ महीने पूर्व किसानों का दिन दहाड़े हत्या ने देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा दी गई खुली चुनौती और चेतावनी एवम उनके स्वामित्व वाली एक जीप के नीचे किसानों को कुचलना और भी दुखद है। इस घटना को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र द्वारा जान बुझ कर अंजाम दिया गया जो अभी भी जेल में निरुद्ध है। इस घटना की चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद कथित मंत्री के खिलाफ अब तक कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग किया कि केंद्र सरकार टेनी को बचाने का काम कर रही है।इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, सीबी मिश्रा, उमाशंकर पाठक, रमाशंकर यादव, अजीत धुसिया, पुनीत पाठक, संतोष गोयल, मदन यादव, विशाल चौरसिया, शाहिद अली, जैनेंद्र कुमार पांडेय, रूपेश चौबे, सत्यम तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, अतुल प्रकाश यादव, हृदयानंद पांडेय, उषा सिंह, जाकिर हुसैन, बृजेंद्र पांडेय, पारस वर्मा, वीरेंद्र कुंवर, सोनम बिंद , अशोक राय, ओंकार तिवारी,लाल मुनि बिंद, शैलेश सिंह, अनिमेश ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें