फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य मंत्री आनंद स्वरूप का पुतला

विज्ञापन
राज्य मंत्री आनन्द स्वरुप शुक्ला का पुतला फुंकते कांग्रेसी नेता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के प्रति आपत्तिजक बयान देने पर राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का पुतला जलाया। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला सचिव व जनपद प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रियंका गांधी के संकल्पों को पूरा करना होगा। उत्तर प्रदेश में सरकार दमन पर उतर आई है। अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी के संकल्पों को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर उमाशंकर पाठक, शहनवाज आलम, ओम प्रकाश पांडेय, दिग्विजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, उषा सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, दुर्गेश कुमार सिंह, अंजनी चौबे, मसूद आलम, सुनील सिंह, डॉ. अहमद कमाल, पंकज कुमार, सुनील कुमार सिंह, रामधनी सिंह, सुजीत पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन सत्य प्रकाश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें