फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस,सपा व बसपा ने गरीबों को छलने का काम किया

विज्ञापन
नगर पालिका में बैठक करते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष लालबाबू वाल्मीकि राज्य मंत्री। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रसड़ा। आजादी के बाद से कांग्रेस, सपा और बसपा ने गरीबों को छलने का काम किया है, जबकि भाजपा सरकार समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को सामाजिक, आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। यह बातें राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बाबू लाल वाल्मीकि ने नगर पालिका सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान नगर में सफाई एवं सफाईकर्मियों की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। इस दौरान उन्होंने नियमित संविदा ठेका सफाई कर्मियों के अभिलेखों एवं दी जा रही सुविधाओं की जांच की। कहा, नगर पालिका में जहां भी भाजपा है, वहां सफाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। अधिकांश नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओं में सफाई कर्मियों का शोषण किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा, निलंबित सफाईकर्मियों को बहाल कर सफाईकर्मियों की कमी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता अभियान में सहयोग कर स्वच्छ एवं सुंदर भारत निर्माण में लोगों के सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, अधिशासी अधिकारी बब्बन यादव, प्रदीप गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, विनोद सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें