फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस अध्यक्ष ने सुनी किसानों की समस्याएं

Mon, 10 Feb 2020 10:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे किसान जनजागरण अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने देवरिया कलां गांव में किसान जन चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी।

विज्ञापन


साथ ही गांव में खेतों में प्याज की बोआई कर रही पांच-पांच महिला एवं पुरूष किसानों से बातचीत कर समस्याओं को जाना और किसान मांग पत्र भरा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग किया कि किसानों के लिए अलग से बजट आयोग निर्धारित किया जाय।

उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। अगर किसानों की प्रत्येक समस्याओं का सही तरीके से निदान नहीं किया जायेगा तो यह देश बर्बादी की कगार पर आ जायेगा। देश के अन्नदाता लगातार आत्महत्या कर रहे है। इन्हीं कारणों को लेकर कांग्रेस महासचिव एवं उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी बहुत गंभीर है।
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं से अवगत होने के बाद उनकी मांगों को लेकर प्रत्येक जिले में तीन मार्च को तहसील दिवस पर किसानों की बात रखा जायेगा। इसके बाद जिला मुख्यालय पर किसान महापंचायत बुलाकर डीएम को उनकी समस्याओं से अवगत कराया जायेगा।

इस मौके पर ओमप्रकाश पाण्डेय, विश्व विजय सिंह, दिग्विजय सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह पप्पू, बृजेश सिंह गाट, सीबी मिश्र, परमेश्वर गिरि, जनार्दन यादव, अजय बहादुर राय, पारस वर्मा, फूलबदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, राजेन्द्र चौधरी, रामप्रित यादव, पवन चौबे, मृत्युंजय शुक्ल, संतोष चौबे, सियाराम यादव, डॉ. आरबीएन पाण्डेय, अमरनाथ राम आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें