फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

Thu, 21 Jan 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित शोध छात्र रोहित वेेमुला की आत्महत्या के विरोध में गुरुवार को गड़वार तिराहे पर केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तत्रेय का पुतला दहन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दत्तत्रेय को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन



इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जैनेंद्र कुमार मंटू ने कहा कि शोध छात्र रोहित ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। भारत सरकार के प्रमुख केंद्रीय मंत्री पदों पर बैठे लोग इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

 जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने आत्महत्या का कदम उठाने के लिए बाध्य हुआ। इस मौके पर मुन्ना उपाध्याय, शिवप्रताप ओझा, लल्लू सिंह, धीरेंद्र ओझा, दुर्गेश सिंह, अजय मिश्र, मनोज सिंह, शक्ति शेखर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें