फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलावती बनी अध्यक्ष

Thu, 21 Jan 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चंद्रशेखर उद्यान में ग्राम पंचायत सदस्यों की  बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों का उच्चाधिकारियों द्वारा अपेक्षा किए जाने का मुद्दा चर्चा का विषय रहा। 
विज्ञापन


बेैठक को संबोधित करते  हुए सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत की बैठकों में अधिकारी  एवं ग्राम प्रधान द्वारा कभी भी महत्व नहीं दिया जाता।

 सदस्यों को महज  कागजी कोरम के लिए ही रखा जाता है। दयाशंकर वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत  सदस्यों को अपने अधिकार की लड़ाई लडनी होगी। अन्यथा की स्थिति में उनका  अस्तित्व हर समय खतरे में रहेगा।

 विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान  परिवेश में ग्राम पंचायत सदस्य अपने महत्व को समझे। साथ ही संगठन को मजबूत  करने की दिशा में प्रयास करते रहें। कहा कि सदस्यों को आगे भी संघर्ष करने  की जरूरत है। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्यों के पदाधिकारियों को  सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
विज्ञापन


 जिसमें कलावती सिंह को अध्यक्ष, सुरेंद्र  सिंह को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार वर्मा और पवन कुमार वर्मा को सचिव, विनोद  कुमार वर्मा को सहायक सचिव चुना गया। बैठक में शैलकुमारी, अजीत कुमार, खड़ग  बहादुर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, श्यामलाल, दिलीप, शांति आदि  रही। अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं संचालन विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें