फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका अभियंता का पुतला

Sun, 14 Dec 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग निर्माण को लेकर रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था आरईएस के अधिशासी अभियंता का पुतला रविवार को कचहरी चौराहे पर दहन किया। इसके साथ ही जनांदोलन चलाने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष मूनजी ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर अनेकों बार आंदोलन के साथ-साथ विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्रक देकर कई बार अवगत कराया गया।

इसके बावजूद भी विभाग के अधिकारी उदासीन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से जांच भी कराई थी। इसमें खामियां पाईं गईं थी। सड़क की स्थिति यह हो गई है कि उस पर पैदल चलना भी दुश्वार  हो गया है।
विज्ञापन


अब नए तेवर के साथ सड़क निर्माण के लिए कांग्रेस एक बार फिर से रणनीति तय सड़क पर उतरेगी। इस मौके पर शमसुल हक अंसारी, अमित यादव, बृजेश राम, अनूप तिवारी, अशोक ठाकुर, हनुमान चौहान, राहुल गुप्त, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें