फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की महारसोई सेवा सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
गड़वार क्षेत्र के भीखपुर गांव में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए महारसोई सेवा सत? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई को लेकर शुरू किया गया महारसोई सेवा सत्याग्रह दूसरे दिन भी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में चला। इस दौरान फेफना विधानसभा के गरीब व श्रमिक मलिन बस्ती, अलावलपुर व भीषमपुर आदि गांवों में जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट बांटा। इस मौके पर सह प्रभारी रमन पांडेय भी रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की राजनीति में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब सेवा कार्य के लिए किसी व्यक्ति को जेल भेजा दिया। कहा कि कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया है कि यदि सेवा कार्य ही जेल जाने का कारक बनेगा तो हम भी अपने साथियों के साथ जेल जाने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर ओमप्रकाश तिवारी, फूलबदन तिवारी, सुनील सिंह, विपिन पांडेय, डब्लू तिवारी, संटू यादव, विवेकानंद ओझा, जैनेन्द्र पांडेय मिंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें