फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार पर निकाली भड़ास

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार पर निकाली भड़ास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया। प्रवासी कामगारों की दुर्दशा को जब कांग्रेस ने मुद्दा बनाया तो बौखलाई भाजपा सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। इस आचरण से लग रहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह हताशा की स्थिति में है।
विज्ञापन

यह उद्गार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र के हैं, जो मंगलवार को बैरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने जनविरोधी कार्यों के चलते भाजपा हासिए पर चली जाएगी। मंगलवार को निर्जला एकादशी के दिन मुख्यमंत्री के बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस द्वारा प्रार्थना सभा के बाद यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पारस वर्मा, जयप्रकाश तिवारी, डा. विश्वकर्मा शर्मा, बच्चा सिंह, विनय तिवारी, शिवनारायण पांडेय, रमेश मौर्य, विनोद गुप्ता, गोलू अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें