फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पूर्व पीएम की शहादत व पटेल की जयंती मनाया

विज्ञापन
कांग्रेस सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत व पटेल की जयंती मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गुरुवार को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस व लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाया गया।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी की शहादत देश के लिए प्रेरणादायी है। वह एक साहसिक नेता व कार्यकुशल प्रधानमंत्री के रुप में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की। हरित क्रांति हो या तकनीकी विकास देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढाई।
पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी के जमाने में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान व सहयोग हुआ करता था जिसे पार्टी के लोग कभी भूला नहीं सकते। आज यह संकल्प लेने की जरुरत है कि उन महापुरुषों के पद चिह्नों पर चल कर पार्टी को मजबूत करें। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश सिंह, पूर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक, जितेंद्र राय, पवन, शिवप्रताप ओझा, ओमप्रकाश, मिंटू, राजेंद्र चौधरी, उषा सिंह, शाहिद अली, रामनाथ व्यास, पप्पू मिश्रा, अभिषेक, सागर सिंह राहुल, अभिजीत तिवारी सत्यम, शशि श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, अबुल फैज, अभिषेक पाठक, प्रकाश सिंह, फूलबदन तिवारी, मनीष ओझा, सुनील सिंह, पारसनाथ वर्मा आदि रहे। संचालन मुन्ना उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

वैष्णवी महिला उत्थान समिति ने भी पूर्व पीएम व पटेल को किया याद : बलिया। वैष्णवी महिला उत्थान समिति की ओर से आवास विकास में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मीना तिवारी, मधुलिका त्रिपाठी, निर्मला सिंह, निर्मला पांडेय, मनु त्रिपाठी, इंदू पांडेय, मेहरुनिशा, रोशन जहां, कुबरा खातून, पारस नाथ मिश्र, संजीव तिवारी, बब्बन सिंह, कन्हैया लाल श्रीवास्तव आदि रहे। अध्यक्षता कुमुदलता श्रीवास्तव व संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें