फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने सुनाई पीड़ा

Wed, 04 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के काबीना मंत्री रहे अंबिका चौधरी बतौर एमएलसी पहली बार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे राज-काज से मुक्त कर आम जनता की सेवा करने का मौका दिया है।
विज्ञापन


 राजनीति में पद तो आता-जाता रहता है, छोटी-छोटी बातों को महत्व नहीं देना चाहिए।  मैं अपने नेता के बताए रास्ते पर चलता हूं। वह जिस कार्य की जिम्मेदारी सौंपेंगे मैं उसे हर हाल में पूरा करता रहूंगा। एक समर्पित कार्यकर्ता को अपने नेता, गुरु और पिता में दोष नहीं देखना चाहिए।

विधान परिषद सदस्य अंबिका चौधरी ने कहा कि नेता और पिता बदले नहीं जाते। मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने से आहत कार्यकर्ताओं की पीड़ा को समझने के बाद लोगों को अपनी बात बताई। कहा कि  मंत्री पद का शपथ ग्रहण थोड़े दिन के लिए ही होता है, मैं न तो मायूस हूं, न दु:खी हूं और न ही उदास  हूं।
विज्ञापन


जनपद के राजनीतिक षडयंत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनीति में षडयंत्र और धोखा सदियों से होता आ रहा है। लेकिन षडयंत्र की उम्र ज्यादा नहीं होती, वह एक न एक दिन विफल हो जाता है। कार्यकर्ताओं के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी बूढ़ा नहीं हूं।

कहा कि मैं अपनी जगह पर किसी को चुनाव लड़ने का मौका नहीं दूंगा। यदि मैं 2017  तक जिंदा रहा तो चुनाव मैं ही लडू़ंगा। बिगत चुनाव हारने से हमारी राजनीति समाप्त नहीं हुई और न ही मंत्री पद  जाने से हमारी राजनीति समाप्त होने वाली है।

इस मौके पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने जिला पंचायत सदस्य के रूप में विजय हासिल करने वाले संजय भारती, केदार नाथ यादव, अमित यादव और सीमा यादव के  प्रतिनिधि वीरलाल यादव का स्वागत माला पहनाकर किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के जिला महासचिव शैलेश चौधरी  पप्पू ने कहा कि मायूस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने और हकीकत से रूबरू कराते हुए पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों का स्वागत  करना सम्मेलन के माध्यम से जरूरी था। श्री पप्पू न कहा कि सपा कार्यकर्ता अब दोगुने जोश के साथ पार्टी हित में काम करेंगे।

इस मौक पर मुख्य रूप से प्रभुनाथ यादव, लाल साहब, लाल बाबू, रामेश्वर यादव, कृष्णानंद  राय, शिवनारायण यादव, विजयशंकर यादव, बुंदेला सिंह यादव आदि लोगों ने अपना  विचार व्यक्त किए। संचालन राजमंगल यादव और अध्यक्षता उमाशंकर चौधरी ने  किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें