फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को भाजपा नेता धनंजय सिंह के आवास पर हुई। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन, उमर राशिद और उमर रमजान की जम्मू कश्मीर के पुलगाम में आतंकियों द्वारा हत्या की निंदा की गई।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आतंकियों की इन कायराना हरकतों से डरने वाले नहीं है। महामंत्री ने कहा धारा 370 हटने के बाद आतंकियों के निशाने पर सेना के साथ साथ अब भाजपा कार्यकर्ता भी आ गये हैं। देश की एकता व अखंडता के लिए भाजपा कार्यकर्ता अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य कौशल सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय, झाबर पांडेय, धन्नजय सिंह, सुशील श्रीवास्तव, अनिल सिंह, रंजन सिंह, रोहित सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें