उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल
के ऊपर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ व्यापारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर
प्रदर्शन किया। व्यापारी नेताओं ने अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह को ज्ञापन
सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उप्र उद्योग व्यापार
प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों
ने जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारी नेता कंछल पर किए गए
जानलेवा हमले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर
पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को
सौंपा। व्यापारी नेता अरुण गुप्त ने कहा कि अगर व्यापारियों के साथ इस तरह
का दुर्व्यवहार होता है तो बलिया इकाई चुप रहने का काम नहीं करेगी। इस
मौके पर लखनलाल गुप्त, टुनटुन सर्राफ, राज कुमार अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह,
अनील आदि रहे।