फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर आपरेटर गिरफ्तार, दो अब भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ईओ मणि मंजरी राय आत्महत्या मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह रोडवेज बस स्टैंड के पास से कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता व सिकंदरपुर ईओ संजय राव अब भी फरार चल रहे है। वही ईओ के चालक को पुलिस पहले ही गिरतार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि विगत छह जुलाई 2020 को नगर पंचायत मनियर की ईओ रही मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली स्थित आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने आवास में सुसाइड लिख पंखे के हुक से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। मामले में मृतका के भाई विजयानन्द राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ सिकंदरपुर संजय राव, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर अखिलेश व चालक चन्दन कुमार को आरोपी बनाया था। जिसमें ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को कातवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास से कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया। अगर फरार चल रहे आरोपी शीघ्र कोर्ट में समर्पण नहीं करते है तो पुलिस इन्हें भी गिरफ्तार कर सकती है। सीओ एके सिंह ने बताया कि कंप्यूटर आपरेटर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें