इंदरपुर। स्कूली वाहनों के आन बोर्डिंग का समस्त कार्य 15 अप्रैल तक पूर्ण किया जाएगा। सभी परिषदीय स्कूलों की आन बोर्डिंग की जानी है। ऐसे परिषदीय स्कूलों की आन बोर्डिंग का कार्य करते हुए संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा इस आशय का प्रमाण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा कि संबंधित परिषदीय विद्यालय में किसी भी स्कूली वाहन का संचालन नहीं किया जा रहा है।
उक्त आशय का निर्देश परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश किंजल सिंह ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर दिया है। पत्र में कहा गया है कि स्कूली बच्चों के आवागमन के लिए प्रयुक्त होने वाले वाहनों हेतु विकसित यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल स्कूल ह्वीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों की आन बोर्डिंग अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन के पत्र जिसकी ओर से स्कूली बच्चों के आवागमन के लिए प्रयुक्त होने वाले वाहनों की सतत निगरानी एवं इस प्रयोजनार्थ विकसित यूपी इंट्रीग्रेटेड स्कूल ह्वीकल मैनेजमेंट पोर्टल के संबंध में अवगत कराया गया था।