फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन में पूरा करें अस्पताल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। हर हाल में 100 दिनों के भीतर सोनबरसा में निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए, इसमें कहीं से लापरवाही क्षम्य नहीं है। कार्यदायी संस्था को धन उपलब्ध करा दिया गया है। निर्माण कार्य होते ही इस अस्पताल को शुरू कराना है। उक्त बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शनिवार को दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इलाज के लिए इस क्षेत्र के लोग बलिया, वाराणसी न जाएं इसलिए यहां 100 बेड का अस्पताल जल्द से जल्द शुरू कराने की योजना है। इस अस्पताल में लगाने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की तमाम जांच मशीनें आ गई हैं। वेंटिलेटर से लेकर डाइलेसिस मशीन, आपरेशन के औजार व एसी मशीनें शामिल है। सांसद ने बताया कि इसी अस्पताल परिसर में अलग से 100 रोगियों के लिए कोविड अस्पताल का निर्माण भी तत्काल शुरू होगा। इसके लिए धन की व्यवस्था हो चुकी है। सोनबरसा अस्पताल के अधीक्षक डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सांसद को बताया कि एक साल से रोगी कल्याण निधि का पैसा नहीं आया है। पेयजल के लिए आरओ मशीन व हैंडपंप खराब है। सांसद ने सीएमओ व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की और तत्काल समस्या के समाधान का निर्देश दिया। बैठक में सोनबरसा अस्पताल के कई चिकित्साधिकारियों के अलावा फार्मासिस्ट डा.एनएन शुक्ला आदि ने भी समस्याएं रखीं। बैठक में मौजूद मुरलीछपरा के ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह ने अस्पताल परिसर में रोगियों के लिए सामुदायिक शौचालय व पेयजल का बेहतर व्यवस्था करने का भरोसा अस्पताल कर्मियों को दिया। उक्त बैठक में राम प्रकाश सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, द्विग्विजय सिंह, झलन सहित कई लोगों ने बैठक में सुझाव साझा किए।
विकास कार्यों के लिए बेल्थरारोड को मिले 80.17 लाख
बेल्थरारोड। प्रदेश सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत बेल्थरारोड नगर पंचायत में विकास के लिए 80.17 लाख के कर्ज की दूसरी किस्त जारी की है। वर्ष 2018-19 में योजना के तहत नगर पंचायत के विकास के लिए 160.35 लाख का ब्याजमुक्त कर्ज मंजूर किया गया था। इस धनराशि से ढंकी नाली और रंगीन पेवर्स ब्लाक के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी बृजेश गुप्त ने बताया कि शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत ब्याज रहित ऋण के रूप में आरसीसी कवर सहित नाली एवं रंगीन पेवर ब्लॉक के कार्य के लिए 160.35 लाख स्वीकृत किया। प्रथम किश्त के रूप में प्राप्त 80.175 लाख रुपए से नगर के तीन मार्गों में कवर सहित नाली और रंगीन पेवर्स ब्लॉक का निर्माण किया गया। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा गली, नंबर सात और जहीरगंज में निर्माण कार्य कराया गया। दूसरी किश्त के रूप में शासन ने 80.175 लाख अवमुक्त कर दिया। इससे तीन स्थानों पर निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसमें जीएमएएम कॉलेज गली, वार्ड नंबर सात व भरटोली में कवर सहित नाली तथा रंगीन पेवर्स ब्लॉक का निर्माण होना है। उन्होंने बताया कि शासन ने बीते 31 मार्च को द्वितीय किश्त के रूप में 80.175 लाख अवमुक्त किया है। इसलिए इसके उपयोग की समय सीमा शासन द्वारा बढ़ाए जाने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें