फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जनहित योजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी)रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ‘दृष्टि’ बैठक आयोजित की गई। एमएलसी ने जनहित योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने एमएलसी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अतिरिक्त ऊर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्यान विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, पंचायती राज, पर्यटन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, मत्स्य विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, युवा कल्याण, लोक निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमिता, श्रम एवं सेवायोजन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण, सहकारिता, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा लोक शिकायत विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े सुझाव रखे। इस मौके पर सिकंदरपुर विधान सभा के विधायक मो. रिजवी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें