फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिना जांच के आईजीआरएस पर कर दिया शिकायत का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। विकासखंड पंदह अंतर्गत एकइल गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का कार्य लगभग पांच वर्ष बाद पूरा दिखा दिया गया है, लेकिन इसकी गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि शिकायत होने के बावजूद बिना मौके की जांच किए ही आईजीआरएस (मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल) पर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में शासन स्तर से एक एकड़ भूमि पर मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए लगभग 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
मौके पर स्थिति इसके विपरीत है। फिलहाल सिर्फ नाममात्र का पाथवे बनाया गया है। चारों ओर करीब तीन फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल खड़ी कर दी गई है। इसके बाद से निर्माण कार्य बंद है। इस संबंध में एकइल गांव निवासी विजय प्रताप सिंह ने कार्य की घटिया गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
अब शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना स्थलीय निरीक्षण के ही पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड कर दी गई। जब उन्होंने पोर्टल पर शिकायत की स्थिति देखी तो निस्तारण देखकर वे हैरान रह गए। मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल से आए फीडबैक कॉल पर भी उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस निस्तारण से संतुष्ट नहीं हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि निर्माण में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

ईंटें तीसरे दर्जे की लगाई गई हैं, बालू में मिलावट है और सीमेंट भी गुणवत्तापूर्ण नहीं थी। इसके बावजूद पोर्टल पर कार्य पूर्ण व गुणवत्तापूर्ण दर्शा दिया गया है।
इस मामले में जब सहायक विकास अधिकारी मनीष कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए रिपोर्ट लगाई गई है कि काम पूरा हो गया है। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं तो दोबारा जांच कर नई रिपोर्ट लगाई जाएगी। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और वे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें