फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राजधानी एक्सप्रेस में विकल्प के अनुसार खाना नहीं मिलने पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रेलवे की ओर से यात्रियों को भोजन के लिए दिए गए विकल्पों के अनुसार खाना नहीं मिलने से नाराज यात्री ने रेलमंत्री से शिकायती की । यात्री के अनुसार टिकट आरक्षित कराते समय खाने के लिए चार विकल्प दिए जाते हैं। लेकिन परोसा जाता है सिर्फ दो तरह का भोजन।
विज्ञापन

श्रीनगर निवासी आलोक राय राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से बलिया के लिए यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से खाने के चार विकल्प शाकाहारी, मांसाहारी, जैन और डायबिटिक के विकल्प दिए गए थे। लेकिन शाकाहारी और मांसाहारी भोजन ही दिया जा रहा है। परोसे गए खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि रिटायरिंग रूम भी बदहाल था। शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया गया। इस बाबत सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक टीएन यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर किसी यात्री ने रेलमंत्री के यहां शिकायत की है तो उचित माध्यम से शिकायत का निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें