फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समीक्षा बैठक में नहीं आए शिकायतकर्ता, ओएसडी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील सभागार में मंगलवार को ऊर्जा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रामचंद्र शर्मा की समीक्षा बैठक में एक भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा। इस पर विशेष कार्याधिकारी ने समीक्षा के दौरान नाराजगी जताई। अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि तत्काल एसडीओ और अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करें। बताएं कि इस बैठक में उपभोक्ताओं को क्यों नहीं बुलाया गया। साथ ही अवर अभियंता को निर्देशित करें कि बुधवार को विद्युत उपकेंद्र पर ऐसे उपभोक्ताओं को बुलाएं, उनकी शिकायत सुनें और सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें।
विज्ञापन

विशेष कार्याधिकारी ने समीक्षा बैठक में शामिल एक-एक अवर अभियंता से सवाल किया कि आपके क्षेत्र में कितने विद्युत उपभोक्ता है, बिल की स्थिति क्या है और बकाया की स्थिति क्या है। सभी अवर अभियंताओं ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में 40 फीसदी विद्युत बिल बकाया बताया। विशेष कार्याधिकारी ने कहा कि आप लोग स्वयं बताएं कि क्यों न निलंबित कर दिया जाए। बिजली का बिल उपभोक्ताओं के यहां बकाया है और निगम घाटे में जा रहा है। इसे सुचारु रूप से चलने के लिए हमें वित्त मंत्रालय से पैसा लेना पड़ रहा है। हमारा 40 प्रतिशत पैसा उपभोक्ताओं के यहां बकाया है। ऐसे कैसे काम चलेगा। यूपीपीसीएल एप के बारे में विस्तार से बताया। निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल अपलोड कराया जाए। इससे उपभोक्ता अपनी बिजली की क्षमता वृद्धि कर सकते हैं। बकाया एप के माध्यम से जमा कर सकते हैं। एप पर अपनी शिकायत कर सकते हैं। समाधान क्या हुआ यह भी देख सकते हैं। इससे भ्रष्टाचार मिटेगा। यह काम जल्द से जल्द कराया जाए। विद्युत वितरण खंड 4 का कार्यालय बलिया में होने की शिकायत पर विशेष कार्याधिकारी ने अधीक्षण अभियंता से पूछा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिल बनाकर एप्रूवल के लिए भेजा गया है। विशेष कार्याधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द से विद्युत वितरण खंड 4 का कार्यालय बैरिया में खोला जाए। वहीं कुछ लोगों की शिकायत थी कि जरा सी हवा तेज होने पर तार और खंभे टूट जाते हैं। इस बाबत विशेष कार्याधिकारी ने निर्देशित किया कि जितनी पहले की पेंडिंग विद्युत तार और खंभे से संबंधित मामले हैं सब आज ही निस्तारित कर लिया जाए। ऐसी गड़बड़ियों की सूचना पर तुरंत ही समस्या का समाधान किया जाए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता लालजी सिंह, एसडीओ अंबुज तिवारी, प्रभुनाथ यादव, श्यामदेव, मनोज वर्मा, सीएल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें