फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमू निरस्त होने पर यात्रियों का हंगामा

Mon, 19 Mar 2018 10:40 PM IST
ballia
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सोमवार को वारणसी सिटी जाने वाली अप सवारी गाड़ी के निरस्त होने पर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि पूर्व में निरस्त होने की कोई सूचना नहीं दी गई, जिससे उन्हें परेशानी हुई। जबकि सूचना बोर्ड पर भी गाड़ी 11 बजे से चलाने की सूचना लिखी गई थी। बाद में स्टेशन अधीक्षक ने गाजीपुर की तरफ जाने वाली अप सद्भावना को पैसेंजर की तरह चलाने की घोषणा कर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


बलिया से वाराणसी सिटी जाने वाली अप डेमू सवारी गाड़ी सुबह 04 बजकर 45 मिनट पर खुलती है। लेकिन सोमवार को विलंब होने के कारण गाड़ी को 11 बजे से चलाने का निर्णय लिया गया था। गाड़ी अपने निर्धारित प्लेटफार्म पर खड़ी थी। यात्री टिकट लेकर गाड़ी में बैठ गए थे। लेकिन जब 11 बजे गाड़ी नहीं खुली तो यात्रियों ने पूछताछ शुरू कर दी। इसी बीच गाड़ी के निरस्त होने की घोषणा की गई। जिस पर यात्री भन्ना उठे और स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि अचानक ट्रेन के निरस्त होने से वह गंतव्य तक कैसे जाएंगे।

उधर, यात्रियों के हंगामा को देखते हुए स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने वाराणसी कंट्रोल से संपर्क किया। वहां से मिली सूचना के बाद उन्होंने स्टेशन पर पहुंची अप सद्भावना को गाजीपुर तक पैसेंजर के रूप में चलाने की घोषणा कराई। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ।  स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि डेमू के निरस्त होने की सूचना कंट्रोल से मिली थी, इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए अप सद् भावन को गाजीपुर तक पैसेंजर बनाकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें