फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशमी प्रकरण में फरार आरोपी के खिलाफ कराई गई मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा(बलिया)। मृतक रेशमी देवी प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव में मुनादी काई गई। इस मौके पर पुलिस ने आरोपी के आवास पर धारा 82 की नोटिस चिपकाते हुए गांव व भीमपुरा बाजार में लाउडस्पीकर बजाकर मुनादी करवाई। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में आठ मार्च की रात को सूदखोरों द्वारा एक महिला को जला दिया था। जिसमे उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने तत्काल दो आरोपियों सोनू सिंह व सुड्डु सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में एक वांछित शिवम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसके लिए पुलिस ने न्यायालय से गिरफ़्तारी वारंट लेकर कई जनपदों में दबिश दी। लेकिन उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें