फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के विरोध में कलेक्ट्रेट सभागार काकिया घेराव

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त के पहुंचने के बाद सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरने प? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सीएमओ की ओर से निर्भया के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर नाराज छात्रों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंच कर आंदोलन करना चाहा। सीएमओ के मौजूद नहीं होने पर छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभागार का घेराव किया।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि निर्भया के ऊपर टिप्पणी कर सीएमओ ने उनके बाबा को अपमानित किया जिससे आहत होकर छात्र सड़क पर उतरे हैं। छात्र नेता प्रवीण सिंह विक्की के नेतृत्व में छात्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे लेकिन सीएमओ नहीं थे। इसके बाद छात्र नेता वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद वहां से उठकर कलेक्ट्रेट सभागार में आजमगढ़ मंडलायुक्त का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। पूर्व महामंत्री मनोज दुबे ने कहा कि सीएमओ ने केवल निर्भया के गांव के लोगों का नहीं, बल्कि पूरे जनपद का अपमान किया गया है। एक स्वर से सभी छात्र नेताओं ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग किया कि सीएमओ को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। अन्यथा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष विशाल कुमार यादव, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, पूर्व महामंत्री प्रशांत पांडेय, कृष्णा यादव, गणेश यादव, आलोक कुमार भारती, दीपक पासवान, देवेश तिवारी, मुरली यादव, संजीत सारन, राहुल यादव, तेज प्रताप सिंह, सिंटू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें