कलेक्ट्रेट परिसर में शांति व्यवस्था बनाये रखने और शासकीय कार्यों को सुचारु रूप से संपादित करने के साथ ही कार्यालयों के कामकाज में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में किसी भी धरना-प्रदर्शन और सभा का आयोजन करने पर रोक लगा दी है।
प्रशासन ने कहा कि अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य ने बताया कि इनके लिए अब चंद्रशेखर उद्यान के उत्तरी गेट (जो बंद है) से तहसील के गेट तक की जगह को निर्धारित कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा है कि बिना पूर्वानुमति के कोई सभा, धरना, प्रदर्शन नहीं किया जायेगा। बिना पूर्वानुमति के एवं मनमाने ढंग से ध्वनि विस्तारक यंनों का प्रयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन सहित अन्य बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण लगातार धरना स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग पत्र देते रहते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने धरना प्रदर्शन एवं सभा के आयोजन स्थल को चंद्रशेखर उद्यान के उत्तर कलेक्ट्रेट के उत्तरी गेट से तहसील के गेट तक निर्धारित कर दिया।