फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लौटी ठंड, किसान परेशान

विज्ञापन
बलिया शहर में झमाझम बारिश के बाद बुंदाबादी के बीच घरों की ओर जाते स्टूडेंट्स। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। तीन दिनों बाद मंगलवार को बदले मौसम का असर बुधवार को भी रहा और सुबह करीब एक घंटे तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। कई इलाकों में हवा व बारिश के कारण फसलों को काफी क्षति हुई। लगातार दूसरे दिन बारिश होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह बारिश खासकर दलहनी फसलों के लिए काफी नुकसानदेह होगा। उधर, नगर के कई इलाकों में जलजमाव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के कई मार्ग पर कीचड़ होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश के चलते तापमान भी गिर गया और ठंडक में भी इजाफा हो गया। बुधवार को अधिकतम न्यूनतम तापमान 13 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी बुधवार की सुबह हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि पूर्व के महीनों में बारिश के कारण पहले से ही खेती पिछड़ी हुई है। इसके बाद आए दिन हो रही बारिश के कारण फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बुधवार की सुबह करीब एक घंटे तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने के कारण खासकर दलहनी फसलों पर लगे फूल गिर गए जिससे इसकी पैदावार प्रभावित हो सकती है। कई इलाकों में बारिश व हवा के चलते गेहूं व मसूर की फसल खेतों में ही गिर गई। उधर, बारिश के कारण शहर के कई मार्गों पर कीचड़ हो गया जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के तहसील व पुलिस लाइन ग्राउंड जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे दिन बारिश होने व हल्की हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आ गया और ठंडक में एकबार फिर इजाफा हो गया। विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि यह बारिश किसी भी फसल के लिए लाभदायक नहीं है। हालांकि गेहूं व गन्ने को तो खास नुकसान नहीं होगा लेकिन दलहनी फसलों के लिए नुकसानदेह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें