फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपकपाती ठंड से ले रही जान, अब तक 12 से अधिक की मौत

विज्ञापन
घोड़हरा गांव में अलाव तापते लोग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। लगातार बढ़ रही ठंड जिले में अब तक 12 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। बांसडीह कस्बा निवासी दो लोगों की जान रविवार की शाम को खेत में काम करने के दौरान हो गई। लगातार ठंड के बावजूद अभी तक शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ ही जिला व महिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी न सरकारी अलाव जल रहे हैं और न ही गरीबों को कंबल ही बांटे जा रहे हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी तापमान अधिकतम 14 व लगातार तीसरे दिन भी न्यूनतम चार डिग्री रहा। हालांकि कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली लेकिन वह भी चल रही पछुवा हवा के सामने लोगों को खास राहत नहीं दे सकी। कोहरे तो कोई खास नहीं रहा लेकिन दोपहर बाद से धुंध छाया रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि गलनभरी ठंड से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। खासकर कार्यालयों व निजी संस्थानों में काम करने वाले लोगों को ठंड के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग घरों से पूरी तरह गरम कपड़ों से लैस होकर ही निकले। कुछ देर निकली धूप के दौरान भी हवा के कारण गलन बरकरार रही।
ठंड से वृद्ध समेत दो की मौत
घोघा। बांसडीह कस्बा में रविवार की रात कड़ाके की ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों की माने तो बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर 11 निवासी कमला पांडेय (55) पत्नी बलराम पांडेय व वार्ड नंबर छह निवासी बलभद्र गोंड (70) खेत में काम कर रहे थे इसी दौरान वह कांपने लगे। इसके बाद घर पहुंचे तो परिजनों ने इन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ठंड को लेकर तहसील प्रशासन उदासीन
बैरिया। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने में जहां तहसील प्रशासन निष्क्रिय है वहीं समाजसेवियों के अलावा छात्रनेता व ग्राम प्रधान अलाव जलवा रहे हैं। इस वर्ष भले ही सरकार की ओर से तहसील प्रशासन को अलाव जलवाने के लिए 50 हजार रुपया दिया गया है लेकिन कहीं भी तहसील प्रशासन इस वर्ष अलाव नहीं जलवा रहा है। जिससे आमलोगों में तहसील प्रशासन के प्रति नाराजगी है। श्रीनगर ग्राम प्रधान राजेश यादव ने सोमवार को गांव में जगह-जगह अलाव जलवाया। उधर, ग्राम पंचायत मानगढ़ के गरीबों को ठंड से राहत देने के लिए प्रधान प्रतिनिधि भूलन साहनी ने 50 असहायों में कम्बल वितरण किया।
समाजसेवी जलवा रहे अलाव
दया छपरा। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बावजूद तहसील प्रशासन उदासीन बना हुआ है। हालांकि समाजसेवियों ने जहां तहां अलाव जलवाया है। रितेश पांडेय संटू ने एनएच 31 के दया छपरा ढाला, गनजाहवा बाबा आदि स्थानों पर अलाव जलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें