फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोरी में मिट्टी, पेड़ों की टहनियों के भरोसे तटवर्ती लोग, 15 बिस्तयों में घुसा पानी

विज्ञापन
गंगा नदी के बाढ़ के पानी में ​घिरा नगर के गायत्री कालोनी, निहोरा नगर के नीचले इलाकों में ​स्थित
विज्ञापन
बलिया/मझौंवां। गंगा नदी उफान पर है। शुक्रवार को दो सेमी प्रति घंटे जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया गया। शहर के निचले इलाकाें महावीर घाट, गायत्री काॅलोनी तक पानी पहुंच गया है। वहीं एनएच-31 पर नदी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। शहर के निचले इलाके के पास पांच गांव और 15 बस्तियां बाढ़ के पानी से घिर गई हैं।
विज्ञापन

उधर बाढ़ विभाग के पास कटान से तटवर्ती इलाकों को बचाने के उपाय नहीं बचे। मझौवां में सीमेंट की बोरियों में मिट्टी और पेड़ की टहनियों से कटान से बचाने के लिए काम किया जा रहा है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गायघाट गेज पर शुक्रवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.430 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। 2 सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ाव का सिलसिला जारी है। नदी अपने खतरा बिंदु 57.615 मीटर से 815 सेमी ऊपर बह रही है। लगभग 6 बीघा जमीन गंगा की धारा में विलीन हो गई । यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में तटवर्ती इलाकों की 37 हजार की आबादी प्रभावित होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें