फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेताओं के अनशन के समर्थन में सीएमओ का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित अन्य समस्याओं को लेकर छात्रनेताओं के अनशन के समर्थन में नगर के टीडी कॉलेज चौराहा पर सीएमओ का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रनेताओं ने सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्रनेताओं को संबोधित करते करते हुए आदित्य प्रताप सिंह योगी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में केवल रेफर अस्पताल के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है। वहां के लोगों को अस्पताल से कोई सुविधा नहीं मिल रही है। सोनबरसा अस्पताल में जाने के बाद सीधे पर तौर मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। वहीं सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल मरीज को जिला अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में या फिर अस्पताल में पहुंचते ही मौत हो जाती है। कहा कि विगत दो दिन पूर्व अनशनकारी छात्रनेताओं से वार्ता करने के लिए डिप्टी सीएमओ और सीएचसी सोनबरसा के अधीक्षक पहुंचे थे। लेकिन उन लोगों की वार्ता विफल हो गई। कहा कि यदि बैरिया में अनशनरत छात्रनेताओं की मांगे जल्द पूर्ण नहीं होगी तो हम छात्रनेता और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, हरिशंकर राय, अटल पांडेय, विनोद यादव, वीर प्रताप सिंह, सूरज यादव, सूर्यदेव तिवारी, गोलू सिंह, मंटू यादव, रोहित सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें