फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की रोशनी में काम कर रहे सीएमओ दफ्तर के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। केबल कटने से जिला और महिला अस्पताल में ठप हुई बिजली आपूर्ति अगले दिन शुक्रवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। अस्पताल की बिजली अभी शहर की लाइन से जोड़ी गई है लेकिन बेतहाशा कटौती परेशानी का सबब बनी हुई है। जनरेटर से आवश्यक काम चलाया जा रहा है, लेकिन सीएमओ दफ्तर के कर्मचारी मोबाइल से रोशनी कर काम कर रहे हैं। कार्यालय में उपलब्ध एक जनरेटर को वैक्सीन की सुरक्षा में लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल को अंडर ग्राउंड केबल के माध्यम से 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार सुबह केबल कटने से लगभग चार घंटे बिजली ठप रही थी। बिजली खराब होने से अस्पताल के एसी सहित बिजली संबंधित सभी कार्य ठप हो गए थे। तिलमिला देने वाली उमस और गर्मी से न सिर्फ मरीज, बल्कि डाक्टर, कर्मचारी और तीमारदार भी परेशान रहे। कई लोग तो पर्ची लेनेे के बाद वापस भी चलेे गए। चार घंटे बाद शहर की बिजली से जोड़कर आपूर्ति शुरू की गई लेकिन केबल न जुड़ने से निर्बाध बिजली की आपूर्ति शुक्रवार शाम तक शुरू नहीं हो पाई। सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया की बिजली दो दिनों से खराब है। इन्वर्टर बैट्री फेल है। एक जनरेटर खराब है और एक को वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए के लिए लगाया गया है। बहुत जल्द बन जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें