जयप्रकाश नगर। सीएमओ डॉ. विजय पति द्विवेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जयप्रकाश नगर पर तैनात चिकित्सक द्वारा मरीज का गलत उपचार और धन उगाही करने के मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जांच पीएचसी मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. देवनीति सिंह को सौंपी है।
बता दें कि जयप्रकाश नगर निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र जनार्दन सिंह ने प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर पर तैनात चिकित्सक पर गलत इलाज करने और धन उगाही करने एवं दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। जिसकी खबर अमर उजाला में मंगलवार को प्रकाशित हुई थी।
जांच अधिकारी नामित किए गए डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि सीएमओ कार्यालय का पत्र उन्हें मिल गया है। जिसमें मामले की जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर देने का निर्देश दिया गया है। कहा कि शीघ्र ही जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को उपलब्ध करा दी जाएगी। संवाद