समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 43वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सांसद नीरज शेखर सहित जिले के दिग्गज सपा नेताओं ने 43 किग्रा का केेक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और मुख्यमंत्री की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने मरीजों में फल बांटे और पौधरोपण किया।
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, अंबिका चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि आगामी विस चुनाव में सभी सीटों पर सपा का प्रत्याशी जीत करके मुख्यमंत्री के जन्मदिन को तोहफे के रूप में देने का कार्य करेंगे। इस मौके पर तारकेश्वर मिश्र, सनातन पांडेय, राजमंगल यादव, लक्ष्मण गुप्ता, यशपाल सिंह, डा. विश्राम यादव, यादवेंद्र सिंह, यादव, राना कुनाल सिंह, सुभाष यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विश्वनाथ तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर में विद्यालय के प्रबंधक महेश प्रताप तिवारी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर छात्र को मिठाई बांटी। इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीवान सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश मिश्र, विजेंद्र राय, बृजेश पांडेय, परमात्मानंद यादव आदि मौजूद रहे।
रसड़ा में नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। इस मौके पर विनोद सोनी, हरेराम सिंह, राजन पांडेय, अपूर्वा पांडेय, संजय कुमार, प्रदीप गुप्ता, पप्पू पांडेय, प्रमोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं बेल्थरारोड में विधायक गोरख पासवान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर मरीजों में फल वितरित किया। इस मौके पर आद्याशंकर यादव, रविशंकर सिंह, पिंकू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सीएम पब्लिक स्कूल पिपरौली में विधायक पासवान ने केक काटकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर विधायक ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके रामबदन यादव रूद्र प्रकाश, वीरेंद्र, आदि मौजूद रहे। सपा के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार टिंकू के आवास पर जन्म दिन मनाया गया।
फेफना में स्थानीय समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शैलेश चौधरी पप्पू, उमा शंकर चौधरी शमीम अंसारी भोला, कृष्णानंद राय, केसरी नंदन त्रिपाठी भृगुनाथ आनंद यादव, श्रीनिवास सर्वेश्वर पांडे, शिवनारायण यादव, प्रभु दयाल आदि मौजूद रहे।