फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लखनऊ में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी और अन्य सपा नेताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में सतीश चंद कालेज चौराहे पर सपाजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष ओझा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और सूबे में जंगलराज कायम हो गया है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लाठी के बल पर विरोध करने वालों का मुंह बंद करा रही है। इसे सपा कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेंगे। योगी सरकार में आमजन तो आम अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानि पत्रकारों को भी मौत के घाट उतारा जा रहा है। उन्होंने युवा का अह्वान किया कि प्रदेश की छात्र, नौजवान,किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सड़क पर उतरें। पुतला दहन करने वालों में शशांक शेखर तिवारी, मुकेश यादव, आशुतोष ओझा, धनजी यादव, सोनू यादव, चंदन ओझा, मनीष पांडे धनु, सुनील गिरी, सौरभ यादव आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें