प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में दो साल की उपलब्धियां गिनाने पर किसी ने मोदी को विकास पुरुष कहा तो किसी ने घोषणा पुरुष की संज्ञा दी।
बसपा नेता डाॅ. सुएबुल इस्लाम का कहना है कि मोदी ने गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए ओडीएफ योजना के तहत भले ही गांवों का चयन कर उसमें काम शुरु कर दिया है। लेकिन गांव की स्थिति अब पहले से भी बदतर हो गई है। कांग्रेस नेता जैनेंद्र पांडेय का कहना है कि केंद्र सरकार ने दो सालों में लोगों को केवल आंकड़ों का सब्जबाग दिखाया है। अब तक के अधिकांश दावे कोरे साबित हो रहे है। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह ने कहा कि देश की जनता को महंगाई राहत न दिलाए। नमामि गंगे पर अरबों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन उस पर कार्य कहीं धरातल पर नहीं दिख रहा है। भाजपा नेता संजय मिश्रा का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इतने कम समय में देश में जितना विकास का कार्य किया है, उतना कार्य अब तक के किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया।