फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की अधिकांश उपलब्धियां कागजों पर

Tue, 16 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में दो साल की उपलब्धियां गिनाने पर किसी ने मोदी को विकास पुरुष कहा तो किसी ने घोषणा पुरुष की संज्ञा दी।
विज्ञापन



बसपा नेता डाॅ. सुएबुल इस्लाम का कहना है कि मोदी ने गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए ओडीएफ योजना के तहत भले ही गांवों का चयन कर उसमें काम शुरु कर दिया है। लेकिन गांव की स्थिति अब पहले से भी बदतर हो गई है। कांग्रेस नेता जैनेंद्र पांडेय का कहना है कि केंद्र सरकार ने दो सालों में लोगों को केवल आंकड़ों का सब्जबाग दिखाया है। अब तक के अधिकांश दावे कोरे साबित हो रहे है। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह ने कहा कि देश की जनता को महंगाई  राहत न दिलाए। नमामि गंगे पर अरबों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन उस पर कार्य कहीं धरातल पर नहीं दिख रहा है। भाजपा नेता संजय मिश्रा का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इतने कम समय में देश में जितना विकास का कार्य किया है, उतना कार्य अब तक के किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें