फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 28 हजार वर्ग मीटर में बनेगा सीएम माॅडल कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जनपद के ऐतिहासिक लेकिन वर्तमान में जर्जर हो चुके राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के दिन बहुरने वाले हैं। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय योजना के तहत इस विद्यालय का चयन किया गया है। 24 करोड़ रुपये से इंटर कॉलेज का नवनिर्माण होगा।
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए विद्यालय परिसर से मृदा (मिट्टी) के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह विद्यालय जिले का एक आधुनिक एकीकृत शिक्षण संस्थान होगा। यहां प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के 1500 छात्र-छात्राओं को एक साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। मुख्यालय से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे के पास स्थित इस विद्यालय का परिसर 28,238 वर्ग मीटर में फैला है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीसी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मृदा परीक्षण की रिपोर्ट का इंतज़ार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार, करीब दो महीने पहले मृदा परीक्षण के लिए नमूने भेजे गए थे। परीक्षण परिणाम आते ही निर्माण की प्रक्रिया धरातल पर दिखने लगेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्माण समन्वयक सत्येंद्र राय ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि को चिह्नित कर सूचना भेज दी गई है। 24 करोड़ की लागत से बनने वाला यह विद्यालय जनपद के शिक्षा स्तर में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें