कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित रोजगार मेला में पंजीकरण कराते अभ्यार
- फोटो : गैगेंस्टर आरोपियों की कुर्की करते पुलिस प्रशासन के अधिकारी
बलिया। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का नौ वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय रोजगार मेला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें 52 अभ्यार्थियों को कंपनी द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया। दो दिवसीय रोजगार में मेले में वर्धमान टेक्सटाइल्स (हिमाचल प्रदेश) एवं रमाया हेल्थ केयर कंपनियों ने भाग लिया। राेजगार मेला में कुल 123 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। जिसमें से 52 अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार,अखलाक अहमद एवं मुकेश कुमार सिंह आदि रहे। संवाद