सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि पहली बार बैरिया में मनाई जा रही है। इसके पहले बड़े आयोजन बेल्थरारोड में ही होते रहे हैं। शारदानंद अंचल के पुत्र जयप्रकाश अंचल बैरिया विधानसभा से सपा के विधायक हैं और अगले चुनाव के दावेदार भी हैं। शुरुआती दौर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम केवल बैरिया में लगा था।
इसके बाद एक-एक कर कार्यक्रम तीन स्थान पर लगे, यह आम लोगों के बीच चरचा का विषय बना हुआ है। बैरिया विधानसभा में दो जगह कार्यक्रम होने से विधानसभा के लोग असमंजस में रहे कि कहां के कार्यक्रम में शामिल हों।
वहीं पार्र्टी के करीबियों का कहना है कि बैरिया में पूर्वमंत्री शारदानंद अंचल के पुण्यतिथि में शिरकत कर उन्होंने पिता की दोस्ती निभाई और लक्ष्मणछपरा में व्यक्तिगत संबंध का निर्वहन करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान बलिया के विकास को नजरअंदाज नहीं किया और बसंतपुर शहीद स्मारक में पहुंचकर विकास संबंधित योजनाओं का पिटारा खोला।