फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई में लापरवाही बरतने के आरोप में सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। प्रदेश सरकार द्वारा गांव में सफाई करने के दिए गए निर्देश के बावजूद भी गांव में सफाई ना होने के आरोप में नवानगर ब्लॉक के कुंडीडीह में तैनात सफाई कर्मचारी को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडीडीह गांव में तैनात सफाई कर्मचारी परमहंस को अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने व शराब पीकर कार्यालय में अधिकारियों से वार्तालाप करने के आरोप में जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित करते हुए बैरिया ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद गांव में सफाई ना करने वाले कर्मचारियों में खलबली मच गई है। इस बाबत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) नवानगर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद भी गांव में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई न किए जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें