फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के रोहुआ चौकी अंतर्गत बिगही गांव में बीते मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घरवालों को घटना की जानकारी बुधवार की शाम को हुई। सूचना पर पंहुची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिगही गांव निवासी विशाल तिवारी के घर के लोग दिल्ली रहते हैं। घर पर केवल उनकी मां रहती हैं। मंगलवार की रात मकान के पीछे से घर में घुसे चोरों ने एक कमरे के जंगले को उखाड़ दिया और अंदर प्रवेश कर कमरे में रखी आलमारी व बक्सों को तोड़ कर उसमें रखा नगदी 50 हजार रुपया सहित सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित सावित्री देवी ने बताया कि जिस कमरे में चोरी हुई है वह कमरा उनके बेटे और बहू का है और वह दिल्ली रहते हैं। बुधवार को जब किसी सामान की जरूरत हुई तो उस कमरे को खोला गया तो अंदर बक्सा व आलमारी टूटा हुआ था। बताया कि चोर आलमारी व बक्सा तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, 12 अंगूठी, मंगलसूत्र, नथिया चार, चूड़ी, झुमका सहित सहित नगदी 50 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। एसओ सुनील कुमार लाम्बा ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें