बलिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में सोमवार की रात कुछ मनबढ़ युवकों ने कहासुनी करने के बाद बीपी मशीन तोड़ने के साथ ही इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक को मारने के लिए दौड़ा लिया। चिकित्सक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इसकी जानकारी सीएमएस ने शहर कोतवाली को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर ही है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. धनीशंकर सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान मोहल्ला बनकटा के दो लोग शराब के नशे में आकर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने लगे। उसका विरोध किया गया तो उन्होंने बीपी मशीन पटकर तोड़ दी। वही, मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने युवकों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जांच की जा रही है।
- सोमवार की रात इमरजेंसी में दो युवक शराब के नशे में आए और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से गाली गलौज करने लगे। इसके अलावा बीपी मशीन तोड़ दी। इसकी तहरीर कोतवाली में चिकित्सक द्वारा दे दी गई है।
- डॉ. बीपी सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल, बलिया