फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार का इनामिया डकैत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने रोडवेज पश्चिमी गेट से अंतर जनपदीय डकैत को गिरफ्तार किया है। इस पर 20 हजार रुपये का इनाम था। गिरफ्तार अभियुक्त मऊ जनपद के रामपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में 12 दिसंबर 2020 को लालबहादुर यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव के घर रात में घुसे नकाबपोश आरोपियों ने परिजनों के हाथ-पैर बांधकर जेवर, गाड़ी का पेपर, बैंग व सोने चांदी के 75 हजार रुपये के जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने मामले में कमलेश कुमार राम, रमेश राम व छोटू राम निवासी बस्ती थाना रामपुर मऊ को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद हुआ था। अभियुक्त सूरज प्रकाश निवासी गोपालपुर निस्फी थाना रामपुर मऊ फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय द्वारा गठित टीम और एसओजी टीम प्रभारी संजय सरोज ने सूरज प्रकाश उर्फ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें